पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Driver Enters Truck With No Entry Closes On Beach Road Invites Court

नो एंट्री में ट्रक लेकर घुसा ड्राइवर, बीच रोड पर हुआ बंद, कोर्ट चालान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को रात 9 बजे एक ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में ट्रक को लेकर नो एंट्री में घुस गया। जब यातायात पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ट्रक को तेजी से आगे बढ़ा लिया, लेकिन ट्रक जयस्तंभ पर बीच रोड पर आकर बंद पड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए कोर्ट चालान बनाया और ट्रक को मौके से जेसीबी से हटवाया। नो एंट्री होने के बाद भी शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ट्रक को जबरन शहर में लेकर घुस गया, जबकि उसे यातायात पुलिस ने रुकने का इशारा भी किया, पर ड्राइवर ने ट्रक रोका नहीं बल्कि, तेजी से भागते हुए शहर में ले गया। यहां जय स्तंभ पर ट्रक का ऑयल पंप फट जाने से वह बंद हो गया।

जयस्तंभ पर खड़ा ट्रक व मौके मौजूद ट्रैफिक पुलिस।
खबरें और भी हैं...