- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Elderly Injured In Road Accident Dies During Treatment
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच, मामला रविवार रात का
बड़ौदा थाना क्षेत्र के ललिलपुरा गांव के पा धानौद रोड पर सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी मौत इलाज के दौरान कोटा में सोमवार को हो गई। पुलिस ने मौत की सूचना के बाद मामले में मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को राजस्थान के बांरा जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी महावीर पुत्र लेखराज मीणा ने बताया कि रविवार की देर शाम राजस्थान के बांरा जिले के थाना मांगरोल क्षेत्र के बामौर कलां गांव निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र ऊंकार माहौर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए राजस्थान के कोटा में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान सड़क हादसे में आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उक्त सूचना पर मामले में मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।