1 मई से घर-घर जाकर जनगणना करेंगे कर्मचारी
अब तक शहर में 500 से अधिक मकानों पर लिखे जा चुके हैं नंबर
जनगणना 2021 की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मकानों पर नंबर लिखे जा रहे हैं। इसके लिए नगर पालिका के 100 कर्मचारी 23 वार्डों में काम कर रहे हैं।
प्रत्येक वार्ड में क्रम से मकानों पर नंबर लिख रहे हैं। इसके बाद गणना ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसके अनुसार जनगणना का सर्वे किया जाएगा। 1 मई से रजिस्टर में मकान में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जानकारी लिखी जाएगी। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। यह सर्वे निकाय के कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों ने किया था। पिछली जनगणना अनुसार शहर की जनसंख्या 72 हजार थी।सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर बनाई जाती हैं। सड़क, नाली, बिजली, पुल-पुलियाओं का निर्माण और अन्य विकास कार्य संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या के आधार पर ही किया जाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इसी आधार मिलता है। वहीं इस कार्य में 100 कर्मचारियों लगे हैं, जबकि 1 मई से होगा सर्वे का कार्य।
जनगणना ब्लॉक के लिए नियुक्त किए होंगे कर्मचारी
{नंबर लिखने का काम पूरा होने के बाद बनाए गए जनगणना ब्लॉक के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
{संभवत: अप्रैल में जनगणना कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
{1 मई से मकानों की सूची बनाकर इनमें संबंधित मकान में रह रहे परिवार के सदस्यों की जानकारी लिखी जाएगी।
{जनगणना का कार्य प्रशिक्षण कर्मचारी करेंगे।
अधिकारी कर्मचारियों को अप्रैल में देंगे प्रशिक्षण
आनंद शर्मा, सीएमओ, नगर पालिका परिषद, श्योपुर