पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हाेगा कॉपियों का मूल्यांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च तक अयोजित हाेगी। इस बीच इन परीक्षाओं के तहत होने वाले पेपरों की कॉपियों का मूल्यांकन भी परीक्षाओं के दौरान ही शुरू हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 21 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू होगी।

इसमें कक्षा 10वीं-12वीं में 2 से 17 मार्च के दौरान हुए विषयों के पेपर की कॉपियों को शामिल किया जाएगा। इनमें 10वीं के सामान्य संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, तृतीय भाषा सामान्य उर्दू, मराठी, गुजराती, पंजाबी सिंधी, गणित तथा विज्ञान विषय शामिल हैं। वहीं हायर सेकंडरी के विशिष्ट भाषा हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, सामान्य भाषा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, अन्य विषयों में इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस, इतिहास, फिजिक्स, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथेमेट्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, समाज शास्त्र, कृषि मानविकी, होम साइंस, इनावयरमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।

दूसरे चरण में 4 अप्रैल से 18 से 31 मार्च के दौराने होने वाले विषयों की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। हाईस्कूल में सामान्य भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, विशिष्ट भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत तथा उर्दू विषय शामिल हैं। हायर सेकंडरी में विशिष्ट भाषा के उर्दू, बायोलॉजी, अर्थशास्त्र, उच्च गणित, बायोटेक्नोलॉजी, राजनीति शास्त्र, पशुपालन, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, रसायन, फसल उपादन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य तथा बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। तीसरे चरण में 17 अप्रैल से दृष्टिहीन, मूक-बधिर दिव्यांग विद्यार्थियों की दोनों कक्षाओं के सभी विषयों की कॉपियों की चेकिंग की जाएगी।

मूल्यांकनकर्ता के चयन के यह हाेंगे मापदंड





खबरें और भी हैं...