- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Farmers Returned Without Selling Crop In Vijaypur Mandi
विजयपुर मंडी में बोली न लगने से बिना फसल बेचे लौटे किसान
विजयपुर कृषि उपज मंडी समिति में शनिवार को फसल बेचने आए किसान दोपहर 2 बजे तक बोली का इंतजार करते रहे। लेकिन मंडी कर्मचारी नहीं आए । बोली नहीं लगने के कारण किसानों को बिना फसल बेचे वापस लौटना पड़ा। कई किसानों ने सस्ते दाम पर व्यापारियों को फसल बेची। किसानों में रोष इस बात को लेकर था कि मंडी समिति की तरफ से शनिवार को बोली नहीं लगने के बारे में पूर्व से कोई सूचना नहीं दी गई थी। वही मंडी सचिव का कहना है कि वह इस संबंध में कर्मचारियों से बात करेंगे। कर्तव्य में लापरवाही के लिए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात भी सचिव ने कही है।