- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Farmers39 Organization Demands No Deuse39s Obligation And Bonus Of Wheat
नो ड्यूज की बाध्यता खत्म और गेहूं के बोनस की किसान संगठन ने की मांग
श्योपुर | राष्ट्रीय किसान संगठन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। संगठन की मांग है कि किसानों को बैंक से ऋण के लिए नो ड्यूज की बाध्यता समाप्त की जाए। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष मूलचंद रावत ने बताया कि किसानों का दो लाख रुपए तक कर्जा माफ कर ऋण मुक्ति का सर्टिफिकेट दिया जाए। गेहूं खरीदी की बोनस राशि 160 रुपए प्रति क्विंटल डलवाई जाए। सहकारी बैंकों से नगद और खाद बीज किसानों को पुन: वितरित कराएं। सहकारी बैंक द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जाए और नो ड्यूज की बाध्यता समाप्त की जाए। प्राइवेट और सहकारी बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए ऋण माफ किए जाएं।