पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Freezing Air Throughout The Day Sunshine In The Afternoon Hailstorm And Rain Today

दिनभर चली सर्द हवा, दोपहर में निकली धूप, आज ओले और बारिश के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिन से लगातार चल रही सर्द हवा के कारण तापमान में आ रही गिरावट, दिन-रात का पारा 2-3 डिग्री गिरा

लगातार सर्द हवा चल रही है, इससे एक बार फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बढ़ गई है। इसके साथ ही चल रही सर्द हवा के कारण दिन में तापमान में 2 डिग्री तो रात में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिनभर सर्द हवा चली और बुधवार की दोपहर 12 बजे तक सर्द हवा का चलना जारी बना रहा है, यहां दोपहर में राहत मिली तो शाम से फिर सर्दी का असर तेज हो गया।

बुधवार को सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लगातार पश्चिमी विक्षोभ में आ रहे बदलाव के साथ मौसम सर्द बना हुआ है। इसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें बीते रोज की अपेक्षा 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 3 डिग्री की गिरावट रही। क्योंकि मंगलवार से ही सर्द हवा की रफ्तार बढ़ गई, जिनकी रफ्तार 25 किमी प्रतिघंटा आंकी गई। नतीजा यहां सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ दिन में भी ठंडक रही, बुधवार की सुबह भी तेज रफ्तार में सर्द हवाएं चली और दोपहर 12 बजे तक इनका असर रहा।

यहां दोपहर में हवा की रफ्तार कम हुई और तेज धूप खिली, जिसके चलते लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को यहां से फिर से सर्दी का अटैक शुरू हो गया। मौसम विभाग की मानें तो यहां एक बार फिर हवा के टकराव के चलते बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे है।

खबरें और भी हैं...