पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Gautam Jayanti Festival Will Be Celebrated With Grandeur Brahmin Society Will Do Many Events

भव्यता से मनेगा गौतम जयंती महोत्सव ब्राह्मण समाज करेगा कई अायाेजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गौतम जयंती महोत्सव में 18 से 25 मार्च तक होगी संगीतमयी भागवत कथा व रक्तदान शिविर लगेगा

गौतम ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम जी का जयंती महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार जयंती महोत्सव के दौरान संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में गौतम ब्राह्मण समाज की एक बैठक बीती शाम को गौतम धर्मशाला में आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी एलएन शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 18 मार्च को कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह शुरू होगी। कलश यात्रा श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी। कथा का वाचन पं.खेमराज शास्त्री करेंगे। 22 मार्च को रक्तदान शिविर और 24 मार्च को कथा की पूर्णाहुति की जाएगी। जबकि 25 मार्च को वस्त्र वितरण, महर्षि गौतम जी का सामूहिक पूजन और शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सामूहिक सहभोज का आयोजन किया जाएगा। गौतम ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सत्यनारायण गौतम, कार्यक्रम संयोजक सुरेश गौतम, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा बंधाली, महिला मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम,युवती मंडल अध्यक्ष शिल्पी शर्मा ने सजातीय बंधुओं से जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...