पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Girl39s Scarf Caught While Planting Crop In Thresher Death

थ्रेसर में फसल डालते समय युवती का दुपट्‌टा फंसा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कराहल थाना क्षेत्र के कानरखेड़ा का मामला

कराहल थाना क्षेत्र के कानरखेड़ा गांव में एक युवती का दुपट्टा थ्रेसर मशीन में फसल डालते समय फंस गया। जिसके चलते उसके गले में चोटें आ गई। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। उक्त घटना 9 मार्च की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च की सुबह कराहल थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल में आई एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बारे में परिजन से चर्चा की। जिसमें सामने आया कि कानरखेड़ा गांव निवासी दुर्गेश (19) पुत्री लखपत कुशवाह अपने खेत पर थ्रेसर में फसल कटाई के लिए डाल रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया। जिससे उसके गले पर गंभीर चोटें आई। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पीएम कराया और शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। जबकि पंचनामा बनाते हुए मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...