- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Goseva Sacrifice In Public Sacrifice On Gayatri Prajnapith For Public Welfare
गोसेवा... गायत्री प्रज्ञापीठ पर लोक कल्याण के लिए दी यज्ञ में आहुति
आयोजन की तैयारी... सोईंकलां में भजन संध्या आज, युवा मंडल ने की बैठक
श्योपुर| समीपस्थ ग्राम सोईंकलां में युवा मित्र मंडली द्वारा सोमवार को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। ब्राह्मण मोहल्ले में होने वाली भजन संध्या में क्षेत्र के कई जाने माने गायक और वाद्य कलाकार भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को युवा मित्र मंडल की बैठक हुई। जिसमें होली मिलन समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विष्णु शर्मा ने बताया कि भजन संध्या सोमवार रात 8 बजे शुरू होकर तड़के तक चलेगी। सोईंकलां व आसपास गांव से आने वाले श्रोताओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पानी व प्रकाश की व्यवस्था में युवा मंडली के सदस्य जुट गए हैं।
गोसेवा... जहरीला पौधा खाने से बीमार हुईं गायें, गोसेवकों ने इलाज से बचाई जान
उद््घाटन... पीस ऑफ इंडिया ने किया अंजना मारवाड़ी का सम्मान
उद््घाटन... बैठक में मीनेष जयंती पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय
उद््घाटन... फीता काटकर जेलर ने किया आइस फैक्टरी का शुभारंभ
इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है javed.aalam87@gmail.com और वाट्सएप नंबर है 8871736295
भजन संध्या की तैयारी को लेकर बैठक करते युवा मंडली के सदस्य।
अाइस फैक्टरी के शुभारंभ के माैके पर उपस्थित अतिथिगण।
मीनेष जयंती काे लेकर बैठक करते मीनेष सेवा संगठन के सदस्य।
नपा कार्यालय पर अंजना मारवाड़ी को प्रशस्ति पत्र देते अतिथि।
गायत्री प्रज्ञापीठ पर हवन करते साधक ।
श्योपुर|अखिल विश्व गायत्री परिवार की बड़ौदा शाखा द्वारा रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ पर यज्ञ हवन किया गया। इसमें साधकों ने लोक कल्याण की कामना से हवन में आहुति दी। इस दौरान गायत्री मंत्रोच्चार के बीच हवन सामग्री की सुगंध से माहौल महकता रहा। पूर्णाहुति के बाद लोगों को तृष्णा एवं वासना से दूर रहने का आह्वान किया।
श्योपुर|शहर के जाटखेड़ा और बर्धा के बीच रविवार को जहरीला पौधा खाने से एक गाय और बछड़े की हालत बिगड़ गई। हाईवे किनारे दर्द से तड़पती गायों की जान संकट में देख लोगों ने राष्ट्रीय गोसेवा संघ से मदद मांगी। गोसेवकों ने मौके पर ही बीमार गायों का उपचार कर जान बचाई। गायों की उचित देखभाल के लिए वाहन में रखकर गोसेवा धाम पहुंचाया। इस कार्य में महावीर गुर्जर, किमी गौतम, राधे पचौरी,सुमित झा, गौरव आचार्य, राजसिंह गौतम, जयसिंह भदौरिया, गौरव राठौड़, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, महावीर गुर्जर,धर्मा राठौर आदि लोगों ने सहयोग किया।
श्योपुर| पीस ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान मेरे देश का अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष अंजना मारवाड़ी का सम्मान किया गया। नगरपालिका कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ आनंद शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर, अधिकारी कर्मचारी व समाजसेवी संगठन के लोग उपस्थित थे।
श्योपुर|जय मीनेष सेवा संगठन की बैठक रविवार को मीणा छात्रावास पर हुई। जिसमें मीणा समाज के आराध्य भगवान मीनेष जयंती 27मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शहर में भगवान मीनेष की शोभायात्रा टोड़ी गणेश मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से मीणा छात्रावास पहुंचेगी। छात्रावास पर समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मीणा समाज के छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज के अधिकारी एवं विशिष्टजन का भी सम्मान होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय मीणा समाज के अध्यक्ष मूलचंद रावत करेंगे।
श्योपुर| शहर के पाली रोड पर रविवार को जेलर वीएस मौर्य ने फीता काटकर आइस फैक्टरी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में गौशाला सेवा समिति द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। प्रारंभ में बीरबल राजौरिया एवं नृपति सिंह ने अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर जीएम डीआईसी एसआर चौबे, अजाक्स के जिलाध्यक्ष भागचंद्र पंडोलिया सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।