पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर से गांवों तक युवाओं की टोली ने उड़ाया गुलाल, संगठनों ने फाग गाकर लगाया अबीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिजाओं में घुले अबीर-गुलाल। चेहरे पर बिखरी रंगों की रंगत। क्या अपना और क्या पराया, सभी रंगों के त्योहार होली पर सभी एक नजर आए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर शुभकामना दी। शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह होलिका दहन के बाद मंगलवार को सुबह शहर समेत कई स्थान पर बूंदा-बांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों में धुलेंडी मनाने को लेकर उत्साह रहा। शहर के गांधी चौक और जयस्तंभ पर होली के खुमार में लोगों ने डीजे साउंड पर मस्ती भरे गीतों पर नाच गाना किया। वहीं सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के लोगों ने भी एक दूसरे के संग होली खेली। शहर में होली की जबरदस्त धूम रही। सुबह 7 बजे से ही लोगों ने होली खेलना शुरू कर दिया, जहां घरों पर बड़ों के आशीर्वाद के साथ होली की शुरुआत की और इसके बाद बाजार में अपनों के साथ होली खेलने समूह में निकल पड़े।

पुलिसकर्मियों ने सबके बाद खेली होली

होलिका दहन से धुलेंडी तक शहर सहित जिले में 350 पुलिसकर्मी शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। आम लोगों की होली शांति और सौहार्द्र के साथ मनाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बुधवार को थाने पर होली खेली। होली के रंग में बड़े और छोटे का भेद नहीं दिखा, पुलिस के जवानों ने रंग लगाए, अफसरों ने शुभकामना दी।

होली का पर्वसुबह बारिश की बूंदों से हुआ त्योहार का आगाज

भाई को तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना

बुधवार को घर-घर में भाईदौज का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर मंगल तिलक लगाकर लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। भाइयों ने बहन को उपहार दिए। अंचल में भाईदौज पर्व का उल्लास छाया रहा। बालिकाएं उत्साह से लवरेज नजर आईं। भाईदौज पर कई जगह कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।

जेसी परिवार ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया

व्यक्तित्व विकास संगठन श्योपुर जेसीआई ने होली उत्सव का आयोजन राधाबंशी मैरिज गार्डन में किया। इसमें देर रात तक मस्ती के साथ संस्कृति के रंग बरसे। जेसी परिवार के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। होली खेले रघु वीरा, आज बिरज में होली रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..जैसे गीतों पर नृत्य किए। जेसी रिट्स एवं किड्स के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गईं। पुरुष और महिला सदस्यों के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई । सभी विजयी प्रतियोगियों को अध्याय अध्यक्ष आशीष चौहान, संजना मुदगल, सुमन शिवहरे श्वेता चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरण का संकल्प लिया।

पोरवाल समाज के पुरुष-महिलओं की एक साथ होली

बड़ौदा में पोरवाल समाज का होली उत्सव जगदीश धर्मशाला में मनाया गया। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने एक दूसरे के संग फूलों से होली। नृत्य किए गए छोटी छोटी गईया, फागुन आयो रे नंदलाल जैसे मीठे-मीठे भजनों की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने डांस किया। बच्चों ने पिचकारियों से रंग बरसाया।

बड़ाैदा में हाेली मनाती पाेरवाल समाज की महिलाएं

वार्ड 10 में राम-जानकी मंदिर पर फागाेत्सव मनाती महिला मंडल की सदस्य।

धूलेंडी पर शहर में बाइक पर सवार होकर निकली हुरियारों की टोली।
खबरें और भी हैं...