- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Harvesters Are Getting Arbitrary Recovery Workers Are Not Getting Harvest In The Area
क्षेत्र में फसल काटने नहीं मिल रहे मजदूर, हार्वेस्टर कर रहे मनमानी वसूली
बार-बार बदलते मौसम से किसान जल्द ही फसल काट कर घर ले जाना चाहते हैं
जिले में रबी फसल पकने के साथ ही कटाई का काम तेज हो गया है। फसल कटाई के लिए गांवों में पर्याप्त मजदूर नहीं मिलने और बार बाद बदलते मौसम को देखते हुए किसान हार्वेस्टर से झटपट फसल तैयार करके घर लाने का जतन कर रहे हैं। श्योपुर, बड़ौदा, मानपुर व ढोढर क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा से हार्वेस्टर पहुंच गए हैं और किसानों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। बड़ौदा, ललितपुरा, राजपुरा, प्रेमसर, राड़ेप, चंद्रपुरा, अजापुरा, पांडोला आदि गांव में लगभग 20 हार्वेस्टर मशीन फसल कटाई कार्य के लिए घूम रही है।
मौसम में बार-बार हो रहे परिवर्तन के कारण चिंतित किसानों ने धनिया व चना की कटाई कार्य शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर गेहूं की कटाई का काम भी शुरू हो गया है। पिछले दिनों जिले में कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों को प्राकृतिक आपदा का डर सता रहा है। इलाके में सरसों की कटाई का अंतिम चरण में है। इन दिनों मसूर, धनिया और चना की कटाई व थ्रेसिंग का काम चल रहा है। खेतों में पकने के साथ ही कुछ स्थानों पर गेहूं की कटाई का कार्य किसानों ने शुरू कर दिया है।
फसल काटने हरियाणा से अाए हार्वेस्टर काे बुक करते किसान।