- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Health Department To Set Up 14 Screening Camps For Ophthalmologists
नेत्ररोगियों के लिए 14 तक स्क्रीनिंग कैंप लगाएगा स्वास्थ्य विभाग
श्योपुर | स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विश्व ग्लूकोमा (काला मोतिया) सप्ताह 14 मार्च तक मनाया जाएगा। नेत्र चिकित्सा सहायक अादर्श सक्सेना ने बताया कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह की थीम बीट इनविजिबल ग्लूकोमा है। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें नेत्र रोगियों का चिह्नांकन, प्रबंधन और उपचार होगा। संभावित लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल की नेत्र इकाई में परीक्षण करवा सकते हैं।