पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News High School Examination 31 Centers Included 6829 Candidates

हाईस्कूल परीक्षा: 31 केंद्र पर 6829 परीक्षार्थी हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को हुए गणित के पेपर में 383 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल के गणित के पेपर 31 केंद्र पर कराए गए, जिसमें फ्लाइंग और केंद्राध्यक्षों ने नकलची पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन परीक्षा में एक भी नकलची नहीं मिला। इसके साथ ही यहां 6829 परीक्षार्थिंयों ने परीक्षा दी।

गुरुवार को जिलेभर में कक्षा 10वीं के गणित के पेपर की परीक्षा हुई, जिसमें दर्ज 7 हजार 212 छात्र-छात्राओं में से 6 हजार 829 परीक्षा देने पहुंचे। यहां 31 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जिसमें 383 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए बनाए गए तीन उड़नदस्तों ने जगह-जगह चेकिंग की, जबकि केन्द्राध्यक्षों द्वारा कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। उड़नदस्तों ने 7 केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन उन्हें एक भी नकलची नहीं मिला। इसके अलावा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थियों के अभिभावकों को पुलिस बल ने केंद्र 100 मीटर दूर हटा दिया ताकि, परीक्षा में नकल कराने का कोई प्रयास न हो सके।

खबरें और भी हैं...