बड़ौदा में क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह आज
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से होली मिलन समारोह 15 मार्च को बड़ौदा में रखा गया है। तोमर मैरिज हॉल में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले से क्षत्रिय समाज के लोग सपरिवार शामिल होंगे। इस दौरान फूलों से होली खेली जाएगी। सामाजिक उत्थान के विषय में विचार विमर्श होगा।