पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheopur News Mp News Home Guard Soldier And Doctor Clash Complaint In Police Station

होमगार्ड सैनिक व डॉक्टर झड़प, थाने में शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी| जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज कराने पहुंचे होमगार्ड सैनिक और डॉक्टर में झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया है। डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने सिविल सर्जन को आवेदन दिया कि ओपीडी क्रमांक 24 में बैठकर मरीज देख रहे थे। एक मरीज शिशुपाल सिंह आया और स्टोर पर दवा ना मिलने पर अभद्र व्यवहार करने लगा। गालियां देने और रजिस्टर फाड़ने का प्रयास किया। जिससे ओपीडी का माहौल खराब हो गया। सिविल सर्जन ने मामले में कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली में आवेदन भेजा है। वहीं होमगार्ड सैनिक शिशुपाल का कहना है कि दवा लेने भेजा था। वापस आया तो बिना वजह मुझ पर नाराज हो गया और डॉक्टर व स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया।
खबरें और भी हैं...