पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Home Remedies To Protect People Against Corona Virus

लोगों को बताए कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने बताए कोरोना वायरस से बचने के घरेलू नुस्खे

चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुष विंग ने लोगों को ऐहतियात बरतने के साथ ही संक्रमण से बचाव के घरेलू आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं।

जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.जीपी वर्मा ने बताया कि समय रहते कोरोना का बचाव कर लेने पर इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। सबसे पहले कोरोना नाम के वायरस से बचने के लिए खुद की स्वच्छता बनाए रखें। अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। अपनी आंखें, नाक और मुंह को बार-बार हाथों से न छूएं। खांसी या छींक के दौरान अपना चेहरा ढंक लें और खांसने या छींकने के बाद अपने हाथों को धो लें। सार्वजनिक स्थान पर यात्रा करते समय या काम करते समय एन 95 मास्क का उपयोग करें। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए होम्योपैथी की ‘आर्सेनिक एल्बम-30’ को 3 दिन तक खाली पेट लेना कारगर उपाय है।

कोरोना वायरस से बचने के घरेलू नुस्खे आयुष विंग के जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.जीपी वर्मा ने बताया कपूर की खुशबू से यह वायरस दूर रहता है। अपने पास कपूर रखें। घर में कपूर का धूपन करें। सोते समय बिस्तर के नीचे कपूर रख दें। खूब पानी पिएं। भोजन करके ही काम पर निकलें।

खबरें और भी हैं...