पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Human Body Gets Power To Fight Stress With Pranayama Arya

प्राणायाम से मानव शरीर को मिलती है तनाव से लड़ने की शक्ति: आर्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आधुनिक बदलती जीवन शैली में तनाव जनित हृदय संबंधी रोग के मरीज चिंताजनक ढंग से बढ़ रहे हैं। तनाव से बचाव में लोगों के लिए योगासन व प्राणायाम करना बेहद उपयोगी है। यह बात जिला योग प्रचारक वीरमदेव आर्य ने बुधवार को ग्राम श्रीजी की गांवड़ी में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। शिविर में पहले दिन युवाओं की संख्या ज्यादा रही। बैरवा बस्ती के चौक पर आयोजित योग शिविर का समापन 16 मार्च को हवन पूर्णाहुति के साथ होगा। योग प्रचारक वीरमदेव ने कहा कि जीवन की बढ़ती जटिलता एवं परिस्थितियों का दबाव तनाव की विषम समस्या के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

श्रीजी गांवड़ी में प्रारंभ याेग शिविर में प्राणायाम करते लाेग
खबरें और भी हैं...