पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News In The Circumambulation Of 21 Wards Religious Leaders Awakened To Addiction

21 वार्डों की परिक्रमा में धर्मप्रेमियों ने नशा मुक्ति का जगाया अलख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीवमात्र के कल्याण की कामना को लेकर शहर में हर पूर्णिमा तिथि को आयोजित होने वाली नगर संकीर्तन परिक्रमा सोमवार को 21 वार्डों से गुजरी। इस बार 55 वीं संकीर्तन परिक्रमा के दौरान धर्मप्रेमियों ने भजनों से नशामुक्ति का संदेश दिया। मेन चौराहे से सुबह साढ़े चार बजे शुरू होकर मुख्य मार्ग से निकले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। हरिनाम संकीर्तन के बीच भक्तों की टोली पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए सब्जी मंडी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पहुंची। इस बीच शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत सत्कार किया।

प्रभातफेर भक्त मंडल के आह्वान पर सुबह 4 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर एकत्रीकरण के बाद ठीक 4.30 बजे सुबात चौराहे से शंख - झालर बजाकर परिक्रमा शुरू की गई। इस चल समारोह में सबसे आगे धर्म ध्वजा थामे नौजवान और साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन गाते चले। शहर के धर्मप्रेमी पुरुष-महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

शासन प्रशासन से नहीं मिला सहयोग

शहर में धर्म जागरण के साथ पानी, पेड़ और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीते चार साल से हर माह शहर में परिक्रमा यात्रा निकाली जा रही है। शासन, प्रशासन की ओर कोई सहयोग नहीं मिला है। पर्यावरण के लिए समर्पित लोग खुद ही अपनी दम पर इस अभियान का दायरा बढा रहे हैं।
रामअवतार शर्मा, अध्यक्ष प्रभातफेरी भक्त मंडल श्योपुर

शहर की गैस एजेंसी रोड से गुजरी संकीर्तन परिक्रमा के दाैरान नशा विराेधी नारे लगाते लोग।
खबरें और भी हैं...