जीप ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर
मामला बड़ौदा थाना क्षेत्र के मूंडला गांव के पास का, घायल कोटा रैफर
बड़ौदा थाना क्षेत्र के कुहांजापुर हाईवे पर मूंडला गांव के जीप की टक्कर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम गोपालपुरा गांव निवासी सोराम मीणा और उसका भाई पहलवान मीणा बाइक से बड़ौदा से वापस अपने गांव जा रहे थे। यहां कुहांजापुर स्टेट हाईवे पर मूंडला गांव के पास सामने से आ रही जीप के ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से जीप चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सो राम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के साथ ही जीप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे को देख आस-पास के लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसे गंभीर बताते हुए रैफर कर दिया। मामले में पुलिस ने जीप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।