भागवत सप्ताह के लिए कल निकलेगी कलश यात्रा
बड़ौदा कस्बे में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 16 से 23 मार्च तक आयोजित होगा। सोमवार को सुबह 8 बजे कस्बे में कलश यात्रा निकाली जाएगी। बागर रोड से कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग से गुजरेगी।
यजमान कनीराम मीणा ने बताया कि कलश यात्रा में महिलाओं और कन्याओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस भागवत सप्ताह में कथा का वाचन पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री करेंगे। जबकि पंडित शिवकुमार शर्मा के आचार्यत्व में पंडितों द्वारा जाप किया जाएगा।