- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Kharmas From Tomorrow Marriage Programs Will Stop For 1 Month
कल से खरमास, 1 माह के लिए रुक जाएंगे विवाह कार्यक्रम
16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से ब्रेक लगने जा रहा है। 14 मार्च यानी कल से खरमास की शुरूआत होते ही अगले एक महीने तक यानी कि 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद ही विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे।
पंडित दिनेशचंद्र सिरोठिया के अनुसार अब 11 मार्च को ही मांगलिक कार्य के लिए शुभ-मुहूर्त है। इसके बाद 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा। यानी कि खरमास के पहले से ही सात फेरों पर बंदिश लग जाएगी। बता दें कि 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरूआत होती है, इसलिए 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हुए जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हुए। इसके बाद अब 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। खरमास शुरू होने की वजह से इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित कोई भी शुभ संस्कार नहीं होते।
पं. सिरोठिया के मुताबिक इस बार की चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो रही है जो कि पूरे 9 दिन की है।