पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीन मलमास शुरू होने से मांगलिक कार्य वर्जित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीन मलमास शनिवार को शुरू हो गया। मलमास लगने से अब अगले एक माह 13 अप्रैल तक कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। ज्योतिषाचार्य रोहित नारायण शास्त्री ने बताया कि सूर्य ने कुंभ राशि से मीन में प्रवेश कर लिया है। सूर्य आगमी 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। मीन राशि गुरु ग्रह की राशि है। सूर्य इस राशि में रहकर गुरु ग्रह की सेवा में रहेंगे। यह समय खरमास अथवा मीन मलमास कहलाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह के गुरु ग्रह की राशि मीन में रहने तक कोई शादी, नवगृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना, बालक का मुंडन संस्कार, मकान की नींव आदि शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। सिर्फ अबूझ मुहूर्त में ही कार्य होंगे।

खबरें और भी हैं...