पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिक कार्य योजना पर बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्योपुर | एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कराहल की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2020-21 को लेकर बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर सभागार में होगी। कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वार्षिक कार्ययोजना के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। अपर कलेक्टर सुनीलराज नायर ने बताया कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कराहल के अंतर्गत ग्राम पंचायतों एवं विभागों से प्राप्त ठहराव प्रस्ताव अनुसार कार्य योजना की शीट एवं कार्यों का तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं...