- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Mercury Had Been Falling Since 7 Days Now It Has Risen To 60 In Hot Sun Two Days Of Drizzle
7 दिन से गिर रहा था पारा, अब तीखी धूप से 60 उछला, दो दिन बूंदाबांदी के आसार
रात में भी बढ़ रहा न्यूनतम पारा, 31.60 पर पहुंचा दिन का तापमान
बुधवार को तेज सर्द हवा के बाद अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि गुरुवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद दिन में तेज धूप निकलते ही तापमान सीधे 6 डिग्री बढ़ गया। इसी के साथ अब गर्मी भी लोगों को सताने लगी है। रात में मौसम ठंडा है। मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। इस बदलाव से किसानों की मुश्किल काफी बढ़ी हुई हैं। किसानों को हर पल अपनी फसल की चिंता सता रही है।
बुधवार की तुलना में गुरुवार को तामपान में इजाफा हुआ, इसके साथ ही दिन में तेज धूप निकली। हालांकि सुबह और शाम के साथ रात में मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। सुबह 8 बजे के बाद छंट गए और तेज धूप ने इसकी जगह ले ली। वहीं दो दिनों से चल रही सर्द हवा पूरे दिन बंद रही, इसका असर रहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ जो 14.4 डिग्री आंका गया।
दोपहर की तेज धूप से बचने अस्पताल में पेड़ के नीचे बैठे लोग।
एक सप्ताह से लगातार गिर रहा था तापमान
गुरुवार को छोड़कर बीते एक सप्ताह की बात करें तो यहां तापमान लगातार गिर रहा था, जबकि इसके पहले यानी 22 फरवरी से इसमें इजाफा हुआ था, तब तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। जो कि बीते सप्ताह तक गिरकर 25 डिग्री पर आ गया। हालांकि अभी भी यहां बारिश और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए है।