- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Nap Gave Out Message Of Women Power By Holding Rally
नपा ने रैली निकालकर दिया नारी शक्ति का संदेश
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नहीं किया गया कोई आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन की ओर से कोई आयोजन नहीं किया गया, यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों ने भी बड़ा आयोजन न रखने के पीछे ऊपर से आदेश न मिलने की बात कहीं। नारी शक्ति के नाम पर जिलेभर में सिर्फ खानापूर्ति की गई।
नपा की ओर से महिला दिवस पर नारी शक्ति के रुपए में कुछ महिलाओं व खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर से नारी शक्ति का संदेश देने वाली महिलाओं की रैली निकाली गई। जबकि महिला दिवस पर मुख्य आयोजन करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोई आयोजन ही नहीं किया। इस पर डीपीओ ओपी पांडे का कहना है कि इस संबंध में ऊपर से कोई आदेश नहीं मिले, जबकि भीड़ कम रखने के आयोजन करने की बात कहीं थी। वहीं कराहल परियोजना में विभागीय सुपरवाइजर को गोल घेर खड़ा कर नारी शक्ति को तेजी से आगे बढ़ने की शपथ दिलाकर महिला दिवस की खानापूर्ति कर ली गई।
नपा द्वारा शहर से महिला दिवस पर निकाली गई रैली।