- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Nappa Has The Responsibility Of Building Shop And Shopping Complex In The Hospital
अस्पताल में दुकान निर्माण व शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने का जिम्मा नपा को
पुराने अस्पताल में बनाए जा रहे अंडर पास को लेकर मार्केट तैयार कराने होगा खाका तैयार
शहर के पुराने अस्पताल में अंडर पास निकालने के साथ ही अब इसमें निर्माण कराने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका को दी जा रही है। इसे लेकर नपा इंजीनियर अस्पताल में बनाए जाने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स और दुकानों का नक्शा तैयार करेंगे।
पुराने जिला अस्पताल को पूरी तरह से खाली कराकर यहां की 8 बीघा भूमि अंडर पास निकालने के साथ ही मार्केट तैयार किया जाएगा। यहां होटल, रेस्टोरेंट और मार्केट तैयार करने की योजना बनाई गई है। जिसमें प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग से उक्त जमीन को लेकर नपा के सुपुर्द किया जाएगा, ताकि नगर पालिका यहां निर्माण करा सके। इसके तहत नपा को आधी भूमि कमर्शियल दर पर दी जाएगी, जबकि बाकी 50 फीसदी निर्माण के चलते छूट पर दी जाएगी। ऐसे में नपा को उक्त भूमि आधे दामों पर मिल जाएगी। इसे लेकर जल्द ही नगर पालिका के इंजीनियर प्रशासन के साथ बैठक कर दुकान निर्माण व शॉपिंग काम्पलेक्स सहित अन्य तरह के निर्माण कराने पर चर्चा करेंगे।