- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Nirbhay Singh Vijaypur39s New Sdop Kushwaha Transferred Kannoud Of Dewas
निर्भय सिंह विजयपुर के नए एसडीओपी कुशवाह का देवास के कन्नौद तबादला
वन विभाग में दो वन परिक्षेत्र अफसर वही पुलिस विभाग के एसडीओपी बदले
मप्र शासन के द्वारा पुलिस उप अधीक्षक और वन विभाग में परिक्षेत्र अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। जिसमें श्योपुर से तीन वन परिक्षेत्र अधिकारियों को बदला गया और उनकी जगह दो परिक्षेत्र अधिकारी भेजे गए। जबकि विजयपुर एसडीओपी का तबादला भी कर दिया गया।
पुलिस महकमे में किए गए तबादलों में श्योपुर के विजयपुर में पदस्थ एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाह का तबादला देवास जिले के कन्नौद में कर दिया गया। जबकि उनकी जगह कन्नौद में पदस्थ एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा को विजयपुर एसडीओपी बनाया गया। यह तबादले मप्र गृह विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव के द्वारा किए गए।
इसके अलावा वन विभाग में भी अवर सचिव विजया पुनवटकर के द्वारा तबादला सूची जारी की गई। जिसमें श्योपुर सामान्य वन मंडल के खाड़ी में पदस्थ सोबरन सिंह खैरालाल को संजय टाइगर रिजर्व भेजा गया और उनकी जगह भिंड के वन मंडल में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी राजू गौड़ को खाड़ी स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा कराहल में पदस्थ दीपमाला शिवहरे को मुरैना के पहाड़गढ़ ट्रांसफर किया गया और उनकी जगह उत्तर पन्ना के वन मंडल में विश्रामगंज में पदस्थ इंदर सिंह धाकड़ को वन परिक्षेत्र कराहल सौंपा गया। जबकि वीरपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय सिंह नरवरिया को संजय टाइगर रिजर्व सीधी पदस्थ कर दिया गया है।