पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Virpur News Mp News No Cleaning At Tehsil Headquarters Dirt In Mohallas People Changed The Way Due To Mud On Common Roads

तहसील मुख्यालयों पर सफाई नहीं, मोहल्लों में गंदगी तो आम रास्तों पर कीचड़ से लोगों ने बदले रास्ते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील मुख्यालयों पर भी सफाई व्यवस्था चारों खाने चित्त पड़ी है। विजयपुर नगर में सफाई नहीं होने से गली, मोहल्ले, चौक चौराहों पर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे आम जनता गंदगी के बीच रहने को मजबूर हो रही है। लेकिन जिम्मेदार प्रतिनिधि और अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालात यह हैं कि नगर की कॉलोनियों में गंदगी का मकड़ जाल सा फैलता नजर आ रहा है। वहीं वीरपुर कस्बे में जल निकास का इंतजाम न होने से आम रास्ते कीचड़ में तब्दील हैं, लोग रास्ता बदलकर निकल रहे हैं।

विजयपुर नगर में सफाई नहीं होने से आम जनता परेशान हो रही है। हर गली चौराहे पर गंदगी के ढेर लग रहे हैं। तो कई जगह लोगों ने ही गंदगी के ढेर खड़े कर दिए है। वहीं सफाई नहीं होने से नगर वासियों का कहना है कि जब स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम यहां आई थी तब दीवारों पर सफाई को लेकर खूब नारे लिखे गए थे। रात में भी सफाई का दावा किया। लेकिन पिछले एक माह से निरंतर साफ सफाई नहीं हो रही है। नगर में कई कॉलोनियों में प्लाट भी ऐसे हैं जहां पानी भरा हुआ रहता है। जिस वजह से संक्रमण की बीमारियों का खतरा भी बन रहा है।

मंडी और बस स्टैंड के हालात सबसे ज्यादा खराब

नगर की सब्जी मंडी और बस स्टैंड के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां चारों ओर गंदगी के हालात दिखाई दे रहे। वहीं कई कॉलोनियों में भी खाली पड़े प्लाटों पर भी पानी भरा दिखाई दे रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर स्वच्छता रैंकिंग में पिछडऩे के बाद भी अधिकारी इस ओर नहीं चेत रहे हैं।कई कॉलोनियों में कचरा लेने के लिए भी गाड़ी रोज नहीं आ रही है।

गंदगी से बढ़ रहा संक्रमण

कॉलोनियों में भी सफाई दिखाई नहीं देती है। गंदगी के ढेर होने से बीमारियों का घर दिखाई देने लगा है। इससे संक्रमण का खतरा दिखाई दे रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं लेकिन इसके लिए भी दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है।

मंडी परिसर में 15 दिनों से नहीं हुई सफाई

मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी हो रही है। चारों तरफ कीचड़ और सुअर ही नजर आते हैं। सफाई कर्मचारी काम में लापरवाही करते हैं। आलम यह है कि 15 दिनों से कचरा भी नहीं उठाया जा रहा है।

1. बस स्टैंड परिसर में आप कभी चले आइए यहां कचरे के ढेर ऐसे ही दिखाई देते हैं। सफाई कर्मचारियों को तो कभी देखा ही नहीं हैं। पांच से सात दिन में एक बार ही आते हैं। इसलिए गंदगी पड़ी रहती है।

2. वीरपुर कस्बे में पुराने अस्पताल के पास आम रास्ते पर जल भराव की समस्या का मुद्दा जाटव मोहल्ले के लोगों ने तीन साल पूर्व ग्राम सभा की बैठक में उठाया था। ग्राम पंचायत ने सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य मंजूर करने का आश्वासन दिया। लेकिन आज तक ग्राम पंचायत ने इस परेशानी को दूर करने का प्रयास नहीं किया।

3. रास्ते में पानी भराव की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने तहसीलदार से शिकायत की। बताया गया है कि आम रास्ता कीचड़ में लथपथ होने के कारण जाटव मोहल्ले के लोगों को बाजार जाने के लिए रास्ता बदलकर गली कूचों से निकलना पड़ रहा है। पानी भराव की समस्या से आस-पास में बीमारी पनपने की आशंका बनी हुई है। रास्ते में गंदा पानी भरने के कारण आसपास रहने वाले 15 परिवारों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

बस स्टैंड पर लगता है कचरे का ढेर


वीरपुर कस्बे में पुराने अस्पताल से जाटव माेहल्ला तक अामरास्ते पर भरा कीचड़
खबरें और भी हैं...