- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Offering Coconut To Acharya For Nine Kundi Mahaudra Yagya At Hanuman Temple
हनुमान मंदिर पर नौ कुंडीय महारुद्र यज्ञ के लिए आचार्य को नारियल भेंट किया
शहर के जैदा स्थित चौपड़ा के हनुमान मंदिर पर आगामी 11 मई से प्रारंभ होने वाले नौ कुंडीय श्री महारुद्र यज्ञ में वृंदावन की रासलीला मंडली एवं श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य के रूप में पंडित दिनेशचंद्र शास्त्री को नारियल भेंटकर निमंत्रण दिया। जिसे आचार्य ने स्वीकार कर लिया है।
महारुद्र यज्ञ में 9 दिन तक रोजाना रासलीला होगी। वृंदावन की रासलीला मंडली तय हो गई है। आचार्य को नारियल भेंट करने के अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुवाड़ी, सलाहकार मंडल के रामलखन नापा खेड़ली , रामबिलास रावत एवं राममूर्ति सोठवां प्रमुख रूप से साथ रहे।
अाचार्य काे नारियल देते यज्ञ अायाेजन समिति के पदाधिकारी