- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Officer Said No Benefit To Malnourished People From Day Care Centers Will Be Closed From April Growth Monitors Will Be Removed Again
अफसर बोले- डे केयर संेटरों से कुपोषितों को कोई फायदा नहीं, अप्रैल से बंद होंगे, ग्रोथ मॉनीटर फिर हटाए जाएंगे
31 को बंद हो जाएंगे डे-केयर सेंटर, मई 2019 में ग्रोथ मॉनीटर के विरोध के बाद दबाव में शासन को भेजा था प्रस्ताव
अतिकुपोषितों को सुपोषित करने के लिए जिलेभर में डे-केयर सेंटर खोले गए, जिनका बजट 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने इन डे-केयर सेंटरों को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर ली है। विभाग के डीपीओ का कहना है कि कुपोषण मिटाने में डे-केयर सेंटरों से उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
2019 में मार्च में डे-केयर सेंटरों को बंद कर दिया था, इसके साथ ही अनुबंध पर रखे गए ग्रोथ मॉनीटर को भी हटा दिया गया था। जिनका काम कुपोषित का सर्वे कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराना और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने से लेकर अन्य विभागीय कार्य सौंपे गए थे। लेकिन ग्रोथ मॉनीटर के विरोध के साथ-साथ अति कुपोषितों की मौतें होने और अतिकुपोषित लगातार सामने आने के बाद विभाग ने अनान-फानन में मई में प्रस्ताव भेजा, जिस पर सरकार ने डे-केयर सेंटर चलाने और ग्रोथ मॉनीटर को पुन: अनुबंध पर रखने के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जारी की थी। लेकिन अब फिर से जिले के सभी 136 डे-केयर सेंटरों को बंद करने की योजना है। जिसमें विभाग ने इनके दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा है। इसके साथ ही ग्रोथ मॉनीटर का कार्यकाल और डे-केयर सेंटरों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो जाएगा।
कराहल के गांव में बंद पड़ा डे-केयर सेंटर।