- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Online Registration For Amarnath Yatra From 1st April
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से
इस बार साइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। श्योपुर से भी शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन को आतुर हैं। अमरनाथ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा 42 दिन की रहेगी। अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा।
इसके अलावा यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर, दूसरा फोटो एप्लीकेशन फार्म पर और 3 फोटो कार्ड पर लगेंगे। जय बाबा बर्फानी भक्त मंडल श्योपुर के सचिव अशोक मथुरिया ने बताया कि फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। बैंक द्वारा पंजीयन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष श्योपुर से 65 यात्री बाबा के दर्शन करने गए थे।