5720 में से सिर्फ 300 किसानों ने ही दोबारा किए आवेदन
कर्जमाफी के लिए जनपद स्तर पर दोबारा मांगे थे किसानों से आवेदन
कर्जमाफी में किसानों के 2 लाख रुपए तक की माफ करने में छूटे किसानों के लिए सरकार ने बीते महीने में दोबारा से आवेदन करने के लिए जनपद स्तर पर शिविर लगवाए। यहां कृषि विभाग ने छूटे हुए किसानों की संख्या 5720 बताई, लेकिन इसमें आवेदन सिर्फ 300 किसानों ने ही किए।
2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी के लिए दोबारा से सरकार ने बीते माह तक आवेदन मांगें थे, इसमें कृषि विभाग ने 2 लाख तक के योजना से छूटे किसानों की संख्या भी दी जो कि 5720 निकली। इसके लिए जनपद पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों से पिंक-1 फॉर्म मांगें गए ताकि छूटे हुए किसानों को भी इसका फायदा मिल सके। लेकिन योजना में कर्जमाफी देरी होने का कारण रहा कि किसानों ने यहां दोबारा में कम मात्रा में ही आवेदन किए, योजना से छूटे 5720 किसानों में से करीब 300 किसान ही ऐसे निकले, जिन्होंने आवेदन जनपद में जमा किए। जबकि 5400 से अधिक किसानों ने योजना में दोबारा फॉर्म नहीं भरें।