- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Oyster River No Interest In Removing Encroachment No Worries About Cleanliness Now Claim To Make A Song
सीप नदी: न अतिक्रमण हटाने में रुचि न सफाई की चिंता, अब गाना बनाकर संवारने का दावा
{सीप नदी पर हो रहे अतिक्रमण हटाने गठित की गई थी पटवारियों की टीम
{टीम को प्रशिक्षण दिया न नदी किनारे अतिक्रमण हटाया न सफाई की
शहर और करीब 125 गांवों के लिए जीवनदायिनी सीप नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं किया लेकिन इसे बचाने का संदेश देने के नाम पर सीप उत्सव से लेकर कई खर्च कर दिए। शासन के लाखों रुपए बर्बाद कर दिए, पर सीप नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने के बारे में प्रशासन ने अब तक कुछ नहीं किया। अब फिर सीप नदी को बचाने के नाम पर प्रशासन सीप नदी पर गाना बनाने और इस पर आयोजन करने के लिए खर्च करने की तैयारी में है।
शहर से निकली सीप नदी शहर और 125 गांवों के लिए पानी का साधन है, इससे शहर का वाटर लेवल गर्मी में भी ज्यादा नीचे नहीं जाता है। वर्तमान में सीप नदी नाले के रूप में रह गई है क्योंकि इसके दोनों किनारों पर लोगों ने अतिक्रमण करते हुए खेती शुरू कर दी है, जिसे हटाने की हिम्मत प्रशासन ने कभी नहीं दिखाई। इसके अतिक्रमण हटाने के लिए करीब तीन महीने पहले प्रशासन ने 8 पटवारियों की नियुक्ति की थी, उक्त पटवारियों को अतिक्रमण चिह्नित करते हुए प्रशासन को रिपोर्ट देनी थी, लेकिन पटवारी कभी अतिक्रमण चिह्नित करने गए ही नहीं। प्रशासन ने जनवरी में सीप उत्सव आयोजित कर लाखों रुपए खर्च कर दिए। अभी भी सीप नदी की सफाई करने व इसमें मिले नपा के 18 नाले हटाने के बजाए प्रशासन ने सीप नदी पर गाना बनाने की तैयारी कर ली है। अतिक्रमणकारियों को सीप नदी का दिशा बिगड़ने की खुली छूट दे दी है। इसके अलावा प्रशासन सीप नदी के लिए संस्कृति आयोजन भी करेगा, जिस पर लाखों रुपए का फिजूल खर्च किए जाएंगे।
अतिक्रमण व सफाई की होगी
रूपेश उपाध्याय, एसडीएम, श्योपुर
अतिक्रमण के कारण सिकुड़कर 50 मीटर की रह गई 200 मीटर चाैड़ी सीप नदी व गंदे नाले मिलने से दूषित हुअा पानी।