- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Patients Will Be Given Health Test With Blood Donation Camp On 12 In Pandola
पांडोला में 12 को रक्तदान शिविर के साथ मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
रक्तदान शिविर की तैयारी काे लेकर बैठक में चर्चा करते लाेग।
श्योपुर| माली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वः मनोहर सुमन की स्मृति मे ग्राम पाडोंला में 12 मार्च को ब्लड डोनेशन एंव निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगेगा। ग्रामवासियों द्वारा राष्ट्र भक्त युवा संगठन, फूले ब्रिगेड, पुष्पाश्री फाउंडेशन, स्व. मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास के सहयोग से ग्राम पांडोला मे पहली बार लगने वाले शिविर की तैयारी को लेकर सोमवार बैठक हुई। जिसमें शिविर प्रभारी विशाल शर्मा को बनाया गया। इसके साथ ही रक्तदान के लिए ग्रामीण से सम्पर्क किया गया। ब्लड डोनेशन कैम्प को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। अब तक 80 लोगों द्वारा रक्तदान करने की सहमति प्रदान कर दी गई। बैठक में महावीर गुप्ता, अरुण ओसवाल, राष्ट्र भक्त जिला अध्यक्ष संजय मंगल, फूले ब्रिगेड चंबल प्रभारी रामनरेश माली, ब्लड डोनेशन कैंप प्रभारी विशाल शर्मा आदि मौजूद थे।