- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Police Found Body Of Woman Found In Canal After Two Hours
नहर में मिला महिला का शव दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
नारायणपुरा की नहर में मिला शव, ग्रामीणों ने बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना
चंबल मुख्य दाहिनी नहर में नारायणपुरा गांव के एक महिला का शव ग्रामीणों को उतराता मिला। जिसे ग्रामीणों ने निकाला और नहर किनारे शव को कपड़े से ढंककर रख दिया। जबकि मामले में पुलिस को सूचना दी गई, पर मौके पर पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी।
शनिवार की दोपहर नारायणपुरा गांव में चंबल मुख्य दाहिनी नहर में एक वृद्ध महिला का शव उतराता मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने नहर में कूदकर वृद्धा के शव को निकाला। महिला की शिनाख्ती के प्रयास भी ग्रामीणों ने किए, लेकिन महिला की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने वृद्ध महिला के शव को कपड़े से ढंककर नहर किनारे छोड़ दिया और मामले में बड़ौदा पुलिस को सूचना दी। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा, ऐसे में ग्रामीण गुस्सा में आ गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने लगे। दो घंटे तक ग्रामीण शव की सुरक्षा में खड़े रहें ताकि कोई जानवर न आए। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम हाऊस भेजा और उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।