पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Rang Matte Dale Re Sanwariya Holi I Re Kanhai Songs Echo

रंग मत डाले रे सांवरिया, होली आई रे कन्हाई... गीत गूंजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भजन संध्या में साज और आवाज की जुगलबंदी करते कलाकार ।

ब्राह्मण मोहल्ले में युवा मित्र मंडल ने किया भजन संध्या का आयोजन

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

समीपस्थ ग्राम सोईंकलां के ब्राह्मण मोहल्ले में बीती रात भजन संध्या हुई। इसमें देर रात तक गायक और वाद्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

गायक कलाकार शंभुदयाल शर्मा ने रंग मत डाले रे सांवरिया, म्हाने गुजर मारे रे, रंग मत डारे रे, रंग मत डारे रे सांवरिया, म्हाने गुजर मारे..., होली आई रे कन्हाई, होली आई रे होली आई रे कन्हाई रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी...भजन पेशकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने लोगों को गुलाल से टीका लगाकर शुभकामना दी। विष्णु शर्मा ने बताया कि रात 9 बजे भजन संध्या की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। तड़के चार बजे तक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुरीले भजन सुनाए तो श्रोता भक्ति की मस्ती में झूम उठे।

खबरें और भी हैं...