महिला का अपहरण के बाद दुष्कर्म, चार पर केस
महिला का आरोप- आरोपियों ने उसे 12 दिन बंधक बनाया
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को कुछ युवक बहला-फुसलाकर ले गए और अपहरण के बाद उसके साथ आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म कर डाला। महिला ने उक्त घटना की रिपोर्ट शनिवार को थाना पहुंचकर लिखाई। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रघुनाथपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि ओछापुरा निवासी टिंकल शर्मा, विष्णु शर्मा, सोनू हरदेनिया व श्यारदा गांव निवासी दिनेश शर्मा उसे 20 फरवरी को टर्राकलां गांव अपने साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने घटना 20 फरवरी से 2 मार्च तक की बताई है। दुष्कर्म के बाद महिला को छोड़ गए और जान से मारने की धमकी दी, ऐसे में वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अब जबकि परिजन से बात के बाद उसे हिम्मत मिली और महिला ने शनिवार की दोपहर 1 बजे रघुनाथपुर थाना पहुंचकर शिकायत की।