- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Registration For Competitions In Gangaur Festival From 15
गणगौर उत्सव में प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन 15 से
शहर में पोरवाल समाज महिला मंडल की ओर से हर साल की तरह इस बार गणगौर महोत्सव 27 मार्च से धूमधाम से मनाया जाएगा। पोरवाल महिला मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए पंजीयन 15 मार्च से शुरू होगा। मेरे सैयां सुपर स्टार प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागी को रोचक एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपने पति का नाम लेने की कला दिखानी होगी। ईशर-पार्वती प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता, लड़कियों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।