- Hindi News
- National
- Sheopur News Mp News Resignation Of District President Chauhan For 16 Years Scindia39s Special Rawat Baale I Am A Firm Congressman I Will Not Leave The Party
16 साल से जिलाध्यक्ष चौहान का इस्तीफा, सिंधिया के खास रावत बाेले- मैं पक्का कांग्रेसी, पार्टी नहीं छोडूंगा
कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद को लेकर 6 साल से चल रही थी खींचतान
कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। सिंधिया के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के साथ ही श्योपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उन्होंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है, लेकिन वह सिंधिया के साथ जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो इस्तीफे भेजे जा रहे हैं और आगामी एक-दो दिन में वह भाजपा की सदस्यता ले लेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विजयपुर से पूर्व विधायक और सिंधिया के बेहद करीबी रामनिवास रावत ने कहा है कि वे पक्के कांग्रेसी हैं। सिंधिया के साथ नहीं जाएंगे। साल 2004 में चुनाव हारने के बाद बृजराज सिंह चौहान को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान दी गई, लेकिन इसके बाद से वह एक छत्र जिलाध्यक्ष बने रहे। इससे न सिर्फ दिग्गी समर्थक कांग्रेस नेताओं में नाराजगी बढ़ी बल्कि सिंधिया समर्थक नेता भी नाराज हो गए।
भाजपा में दो गुटों में होगी सीधी मुलाकात: भाजपा में श्योपुर में नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक हैं। अब सिंधिया के साथ भाजपा में आ रहे चौहान और उनके समर्थक की भाजपाइयाें से सीधी मुलाकात होगी। इसके पहले विस चुनावों में एक-दूसरे को कोसने वाले यह नेता एक साथ खड़े नजर आएंगे।
कांग्रेस में दो धड़े: इन सिंधिया समर्थकों ने नहीं दिया इस्तीफा
कांग्रेस में दो धड़े हैं, इसमें सबसे ज्यादा संख्या सिंधिया समर्थकों की है। यह अब दो धड़ों में बंट गए हैं। इनमें एक धड़े की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान और उनकी पूरी टीम इस्तीफा दे चुकी है। लेकिन दूसरी ओर पूर्व नपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, रामलखन हिरनीखेड़ा, अशोक गोयल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शकील कुरैशी, चौधरी गिर्राज सिंह, अतुल चौहान ने अपने इस्तीफे नहीं दिए है। जबकि इन्हें भी कट्टर सिंधिया समर्थकों में गिना जाता है, लेकिन 2018 के विस चुनाव में यह दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे, इसके साथ ही यह समर्थक जिलाध्यक्ष चौहान को हटाने के पक्ष में थे, पर सिंधिया की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा इनका रुझान दिग्गी गुट की ओर हो गया।
इन्होंने दिए पार्टी और पदों से सिंधिया के पक्ष में इस्तीफे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौहान के अलावा श्योपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, ढोढर ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गोयल, बड़ौदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पारीक, प्रेमसर ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश प्रताप सिंह चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष नीरज शर्मा, रोगी कल्याण समिति सदस्य महावीर मित्तल, पीएनडीटी सदस्य रईस खान, जिला गोपालन समिति सदस्य मुकेश खंडेलवाल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शांति देवी चौहान, ढोढर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगी बाई, निक्का सरदार, विष्णु मीणा, एनएसयूआई प्रवक्ता अभिषेक शर्मा, एनएसयूआई उपाध्यक्ष विक्की सोलंकी, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मीणा, मंडल अध्यक्ष आबिद अली, मंडल अध्यक्ष गोकुल सुमन, विस उपाध्यक्ष एनएसयूआई अमित जाट, प्रहलाद सोनी, आरिफ खिलची, पार्षद महावीर वैष्णव, मुंशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए।
चौहान को हटाने के लिए विरोध में प्रेस कांफ्रेंस से लेकर आलाकमान तक को भेजी थीं शिकायतें
सिंधिया के साथ श्योपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी कह दिया कि हमारी पार्टी के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं, जिनके विचार हमसे मेल खाते हैं। यहां आगामी एक-दो दिनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौहान समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। लेकिन बड़ा पेंच यह भी है कि आगामी विस चुनाव में टिकट की उम्मीद में बैठे कई भाजपा के बड़े नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। क्योंकि भाजपा के दुर्गालाल विजय कांग्रेस के बाबू जंडेल से करीब 40 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं, ऐसे में आगामी विस चुनाव में उन्हें टिकट की उम्मीद कम है और यही सोचकर कई नेता आगामी टिकट के लिए पार्टी में खुद को दावेदार मानने लगे हैं, पर यहां भाजपा में आने के साथ ही श्योपुर में भाजपा को बड़ा नाम मिल रहा है, जिनकी भाजपा से दावेदारी के चर्चे भी शुरु हो गए है। क्योंकि वह सिंधिया के बेहद करीबियों में गिने जाते है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद भाजपाइयों की चिंता बढ़ी
नई पार्टी बनाते सिंधिया जी तो साथ रहता, मैं कहीं नहीं जाऊंगा
रामनिवास रावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस
बैजनाथ बोले- मैं तो यहीं आपके सामने हूं, कहीं नहीं जाऊंगा
बैजनाथ कुशवाह, विधायक सबलगढ़
मैंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा, कल तक फैसला लेंगे
चौधरी गिर्राज सिंह, प्रदेश सचिव, कांग्रेस
जहां सिंधिया वहां हम, हम बहुत जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे