पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Rotten Fruits Sold In The City Are Feared For Spreading Infectious Disease

शहर में ठेलों पर बिक रहे सड़े-कटे फल संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दूषित खाद्य पदार्थ बेचते पाए जाने पर खाद्य अपमिश्रण निवारण के तहत होगी कार्रवाई

नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते शहर में ठेलों पर सड़े हुए फल काटकर बेचे जा रहे हैं। फल विक्रेता लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़े गले फलों को सस्ते के चक्कर में खरीद कर लोग बीमारी खरीद रहे हैं। हैजा जैसी संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए इस संबंध में शिकायत नपा की स्वास्थ्य शाखा में की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।

शहर के बाजार में सड़े-गले फल की बिक्री पर रोक बेअसर साबित हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं दुकानों पर बासी मिठाई एवं नमकीन, फल सब्जियां शरबत, मांस, मछली, कुल्फी, आइसक्रीम, बर्फ के लड्डू व चूसने वाले तरल पदार्थ बिक्री के लिए खुले में रखे जा रहे हैं। शहर के गुलंबर चौक पर गुरुवार को फल विक्रेता आवाज लगाकर ठेलों पर सड़े हुए फल बेचते नजर आए। इस बात पर ग्राहक और फल विक्रेता के बीच बहस भी हुई। इसके बाद लोगों ने नगरपालिका कार्यालय में जाकर स्वास्थ्य शाखा प्रभारी से सड़े हुए फलों को फेंकने की मांग की, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर रह गए। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी आनंद शर्मा का इस बारे में कहना है कि बाजार में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के साथ अभियान चलाकर दूषित पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी दूषित खाद्य पदार्थ बेचते पाए जाने पर खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम 1954 की धारा 7 के तहत कार्रवाई होगी।

शहर के गुलंबर पर ठेलाें पर बिक रहे सड़े गले फल
खबरें और भी हैं...