पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Sarpanch Was Done At The End Of The Tenure But Not The Strength Because It Is The Head Of The Committees

कार्यकाल खत्म होने पर सरपंची गई, लेकिन ताकत नहीं, क्योंकि समितियों में यही प्रमुख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

225 पंचायतों में बनाई जाएगी समिति, सरपंच व पंच होंगे सदस्य

जिले की 225 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा है। कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायत का संचालन प्रशासनिक समिति करेगी। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 8 मार्च को आदेश जारी किए हैं। वर्तमान सरपंच और पंच इस समिति में सदस्य होंगे। जिले में श्योपुर जनपद में 95, विजयपुर में 80 और कराहल में 50 ग्राम पंचायतें हैं। आज गुरुवार को कार्यकाल खत्म होने के बाद सरपंच के हस्ताक्षर से किसी तरह का आहरण पंचायत से नहीं होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अपर सचिव शोभा निकुंम ने कलेक्टरों को आदेश जारी कर प्रशासनिक समितियां बनाने के लिए कहा है। प्रशासनिक समिति के प्रधान और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से पंचायत के सभी आहरण हो सकेंगे। इसमें समिति के प्रधान के तौर पर सरपंच को ही जिम्मेदारी दी गई।

बनेगी प्रशासनिक समिति

प्रशासनिक समिति का गठन प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस समिति में सरपंच और पंच सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। ग्राम पंचायत कार्यकाल 2015-2020 समाप्त होने के पूर्व सरपंच रहे व्यक्ति को प्रशासनिक समिति का प्रधान बनाया जाएगा। समिति ऐसे दो सदस्य मनोनीत किए करेगी जिनका नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में होगा। ग्राम पंचायत चुनाव होने तक यह समिति ही पंचायत का संचालन करेगी।

कार्यकाल बढ़ाने की थी मांग: पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सरपंच और उपसरपंच संगठन ने पूर्व में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन दिया है।

खबरें और भी हैं...