पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Sdm Tehsildar Found Seller Missing At Ration Shop To Investigate On Complaint

शिकायत पर जांच करने राशन दुकान पर पहुंचे एसडीएम-तहसीलदार को गायब मिला विक्रेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कराहल के रानीपुरा गांव के ग्रामीणों ने की थी एडवांस राशन न मिलने की शिकायत

कराहल एसडीएम विजय यादव और तहसीलदार भरत नायक गुरुवार को शिकायत की जांच करने के लिए रानीपुरा गांव पहुंचे। जहां उन्हें राशन न मिलने की शिकायत की गई थी, मौके पर राशन विक्रेता गायब मिला। जबकि रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी मिली। जिस पर रिकॉर्ड जब्त करते हुए जांच के आदेश दिए गए, इसके साथ ही विक्रेता को हटाने के आदेश भी एसडीएम ने आपूर्ति अधिकारी को दिए।

रानीपुरा माफी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम विजय यादव और तहसीलदार भरत नायक से तीन महीने का राशन एडवांस में न मिलने की शिकायत की। जबकि राशन दुकानों से राशन 9 मार्च तक बांटे जाने के आदेश थे। जारी आदेशों पर अमल न करने की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम विजय यादव और तहसीलदार भरत नायक रानीपुरा गांव पहुंचे। जहां गोदामों में राशन भरा पड़ा मिला, जिसे बांटा ही नहीं गया था। इसके अलावा रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही पीओएस मशीन के रिकॉर्ड के भी जांच के आदेश कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजपाल गुर्जर दिए गए। उक्त राशन को होली से पूर्व बांटा जाना था। मौके पर विक्रेता के न मिलने के साथ ही उसे हटाने के आदेश भी एसडीएम ने दिए।

रानीपुरा गांव में राशन स्टॉक चेक करते एसडीओ और तहसीलदार।
खबरें और भी हैं...