- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News Security Now Anganwadi Centers Will Remain Closed Till 31
सुरक्षा: अब आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 तक रहेंगे बंद
सहायिका-कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी वजन और एडवांस में देंगी टेक होम राशन, गतिविधियां रहेंगी सुचारु
नोवल कोरोना वायरस के चलते स्कूलों-सिनेमाघरों के साथ अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी 31 मार्च तक के लिए रोक यानी इन्हें बंद कर दिया गया है। अब केंद्रों पर बच्चे नहीं जाएंगे। जबकि कार्यकर्ता व सहायिकाएं काम करती रहेंगी और घर-घर जाकर बच्चों का वजन करेंगी।
शासन की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र के आयुक्त नरेश पाल कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश जारी किए। जिसमें उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक कोरोना वायरस के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बंद रखा जाए। इसके साथ ही बच्चों का वजन व लंबाई मापने का काम कार्यकर्ता-सहायिका घर-घर जाकर करें। जबकि एमडीएम के तहत बच्चों के परिवारों को एडवांस में टेक होम राशन दे दिया जाए। जबकि कार्यकर्ता-सहायिका नियमित रुप से कार्य करें और अपनी गतिविधियां करें, कार्यक्रम में भीड़ कम की जाए।