कोरोना वायरस पर जनजागरूकता के लिए सेमिनार आज
श्योपुर | कोरोना वायस को लेकर जनजागरूकता के लिए राष्ट्रभक्त युवा संगठन द्वारा रविवार को जिला अस्पताल में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में जागरूकता अभियान भी राष्ट्रभक्त युवा चलाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मंगल ने बताया कि जिला अस्पताल के मीटिंग हॉल में सेमिनार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा।
श्री मंगल ने बताया कि दुनिया के कई देशों के साथ ही कोरोना वायरस अब भारत में भी पैर पसारता जा रहा है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों में सर्तकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग सहयोग से एक जन जागरूकता सेमिनार कार्यक्रम के दौरान बचाव के उपाय पर परिचर्चा की जाएगी।