- Hindi News
- National
- Sheour News Mp News State39s Agriculture Minister Will Come To The Mla39s House Today To Express Condolences
विधायक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने आज आएंगे प्रदेश के कृषि मंत्री
श्योपुर| श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के पिता का देहांत इसी माह हुआ है, लेकिन अब तक प्रदेश से कोई भी बड़ा नेता उनके यहां नहीं पहुंचा। अब यहां प्रदेश में राजनीतिक हलचल कम होने के साथ श्योपुर में विधायक के बैठने के लिए नेताओं की एंट्री होने जा रही है। मंगलवार की दोपहर उनके यहां प्रदेश के कृषि मंत्री पहुंचेंगे। मार्च में ही विधायक बाबूलाल जंडेल के पिता रामचंद्र पटेल का निधन हो गया था, जिसके बाद विधायक पितृ शोक में डूब गए। इस बीच अब उनके यहां बैठने और ढांढस बंधाने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव मंगलवार को श्योपुर आ रहे है।