पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News Such Model Road 14 Breakers On Just 500 Meters Long Road

ऐसी मॉडल रोड... महज 500 मीटर लंबी सड़क पर 14 ब्रेकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इसके साथ ही मॉडल रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से रात के समय में अंधेरे में सफर करना पड़ रहे लोग

शहर के बड़ौदा रोड को नगर पालिका ने मॉडल रोड के रूप में विकसित किया। लगभग पांच सालों से मॉडल रोड का काम चल रहा है। जिसमें अभी भी लाइटिंग होना बाकी है। इसके साथ ही ठेकेदार ने 500 मीटर के मॉडल रोड को सुंदरता देने के फेर में 14 ब्रेकर लगा दिए है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए है।

गौरतलब है कि, 2.22 करोड़ रुपए की लागत से बड़ौदा रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए नगर पालिका ने साल 2012 में टेंडर जारी किए। जिसमें रोड को पहले गिट्टी और इसके बाद उस सीसी करना था। सीसी बनने के बाद डामरीकृत रोड बनाना था। साथ ही साइडों में पथ वे देना था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जांच में मॉडल रोड खरा नहीं उतरा, इसके बाद भी नपा ने काेई कार्रवाई नहीं की। धीमी गति से चल रहे मॉडल रोड के काम को आज पांच साल बीत चुके है लेकिन, यह बनकर तैयार नहीं हुआ। जिसमें मॉडल रोड को सुंदर दिखाने के लिए ठेकेदार ने फायबर के रिफेक्डेट हाईस्पीड ब्रेकर लगवाए। रोड में 14 जगह ब्रेकर लगा दिए गए है जो वाहनों के साथ वाहन सवारों के लिए मुसीबत बन गए है।

उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि, वह मॉडल रोड पर चल रहे या फिर गड्ढों में। लगातार लगाए जा रहे ब्रेकर से वाहन सवार परेशान हा़े गए है। एक ही जगह पर दो-दो ब्रेकर लगाए है, जिनकी दूरी कई जगह महज 15 फीट है।

मॉडल रोड पर अब तक नहीं लगी स्ट्रीट लाइट

मॉडल रोड पर लगे ब्रेकरों से तो लोग परेशान है ही साथ लाइट न होने से भी उन्हें रात के समय में अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है। मॉडल रोड पर लगे पोलों में ठेकेदार द्वारा अब तक लाइट फिटिंग का काम नहीं कराया गया है। नतीजा यह मॉडल रोड अब भी बेजान नजर आ रहा है। लोगों को अंधेरे में ही सड़कों पर वाहन दौड़ने पड़ रहे है। जबकि लाइटिंग का काम अब तक शुरू भी नहीं किया गया है।

मोहल्ले की सड़कों में भी ब्रेकर स्टेट्स पाइंट

शहर की कॉलोनी और मोहल्लों में भी ब्रेकर स्टेटस पाइंट से कम नहीं है। यहां रसूखदार लोगों के घरों के सामने ब्रेकर बने हुए है। यह ब्रेकर बिना अनुमति के ही बनाए गए है, जबकि ब्रेकरों के साइज के अनुरुप भी नहीं है। ऐसे में कई बार ब्रेकरों पर कई हादसे हो रहे है, बिना नापतोल के ब्रेकरों पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से साथ लोग गिरकर घायल हो रहे है।
खबरें और भी हैं...