तेजवीर सेना 23 को निकालेगी वाहन रैली
श्योपुर | राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना की जिला इकाई द्वारा 23 मार्च को शहर में विशाल वाहन रैली एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ईश्वर जाट व सचिव नीरज जाट ने बताया कि वाहन रैली के बाद गांधी पार्क पर जनसभा हाेगी। सभा के बाद जाट समाज की अाेर से शहीद भगतसिंह को भारत र| से सम्मानित करने की मांग काे लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन काे दिया जाएगा।