पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sheour News Mp News The App Will Tell The Location Of Anganwadi Workers Will Be Monitored

एप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लोकेशन बताएगा, होगी मॉनीटरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल से कार्यकर्ताओं की लोकेशन के बारे में भी पता चल सकेगा

एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजरों को और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग ने मोबाइल एप (जीआईएस) तैयार किया है। इस एप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद एप कार्यकर्ता की लोकेशन एप लगातार बताता रहेगा। इससे विभाग भोपाल में बैठकर भी प्रदेश के किसी भी गांव की मॉनीटरिंग की जा सकती है।

प्रदेश के 97 हजार 128 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 370 में ही जीआईएस एप कार्यकर्ता व सुपरवाइजरों ने डाउनलोड किया है। श्योपुर जिले की बात करें तो 1226 आंगनबाड़ी केंद्रों में से एक ने भी एप डाउनलोड नहीं किया है। 36 सेक्टरों की सुपरवाइजरों में से एक ने भी इस एप को अपने टैबलेट में अपलोड नहीं किया है। विभाग ने कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल पर और सुपरवाइजरों को एंड्राइड मोबाइल और टेबलेट पर एप डाउनलोड कर जानकारी देने को कहा है।

खबरें और भी हैं...