- Hindi News
- National
- Sheopur News Mp News The Dead Body Of A Young Man Who Went To Bathe Found Two Days Later
नहाने गए युवक की मौत दो दिन बाद मिला शव
चंबल नहर में नहाने गए दो भाईयों में से एक डूबा
चंबल नहर में नहाने गए युवक के लापता होने के दो दिन बाद उसका शव मानपुर क्षेत्र में मिला। जिस पर पुलिस ने पीएम कराते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक दो दिन पहले अपने भाई के साथ नहर में नहाने के लिए गया था, जहां वह पानी में बह गया था।
शुक्रवार को नहर में नहाने के लिए पापूजी मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुशवाह (38) उसका छोटा भाई सतीश कुशवाह (32) सलापुरा गए थे। जहां सतीश नहर में बह गया, नहर बहने के साथ ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी और उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन युवक को दो दिनों तक कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार की देर रात युवक का शव मानपुर क्षेत्र की नहर में मिला, जिसे बरामद करते हुए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पीएम हाऊस में रखवाया। रविवार को उसका पीएम कराया। पीएम उपरांत शव परिजन को सुपुर्द करते हुए मर्ग दर्ज किया और मामले में जांच शुरू कर दी।